Search
Close this search box.

IND vs WI: 1 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा तोड़ेंगे एमएस धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में बनेंगे नंबर 1

Rohit Sharma six Record in home ground
रोहित शर्मा (फोटो: सोशल मीडिया))

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेला गया पहला वनडे टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता। इस जीत के बाद वे तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाला दूसरा मैच जीतकर भारत सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगा। इसके अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास खास विशेष उपलब्धि हासिल करने का मौका भी रहेगा। जहां वे एमएस धोनी (MS Dhoni) के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 1 सिक्स की दूरी पर हैं।

होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के रोहित-धोनी (Rohit-Dhoni) के नाम

वनडे क्रिकेट में होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बराबरी पर हैं। धोनी ने होम ग्राउंड पर 127 मैचों की 113 इनिंग्स में 54.71 की औसत से 4351 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 116 छक्के भी देखने को मिले। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा घर पर 69 मैचों की 68 पारियों में 116 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 61.30 की औसत से 3678 रन भी अपने नाम किए।

घर पर खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं। सचिन ने 164 मैचों में 71 छक्के लगाए। इसके अलावा युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 108 वनडे में 63 और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly ) व विराट कोहली (Virat Kohli) ने 57-57 छक्के जड़े।

1 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बन जाएंगे घर पर नंबर 1

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 1 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। तब रोहित के छक्कों की संख्या 117 हो जाएगी और वो एमएस धोनी को पीछे छोड़ होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

बता दें कि रोहित ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले मैच में 51 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली थी, जहां उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया था। अगर ऐसा ही फॉर्म रोहित दूसरे वनडे में भी दिखाते हैं, तो वो इस रिकॉर्ड के अलावा टीम इंडिया की जीत भी सुनिश्चित कर सकते हैं।