Search
Close this search box.

DAY 2: भारत के हाथ में 332 रन की बढ़त, न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 पर धराशायी, भारत 69/0

DAY 2: भारत के हाथ में 332 रन की बढ़त, न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 पर धराशायी, भारत 69/0
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा (Photo- Twitter)

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने बिना किसी नुकसान के दूसरी पारी में 69 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि चोट के चलते शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। 69 रनों के साथ ही भारत की दूसरी पारी की कुल बढ़त 332 रनों की हो गई है।

न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी 62 के स्कोर पर ढेर

एजाज पटेल के एक पारी में 10 विकेट के रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 325 रन ही बना पाई। 325 रनों के जवाब में कीवी टीम 62 रन बनाकर ढेर हो गई। उनके लिए काइल जेमिसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जबकि कप्तान टॉम लेथम 10 रन के साथ दहाई अंक तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 सफलताएं अपने खाते में जोड़ी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 2 और जयंत यादव ने 1 विकेट अपने नाम किए।

भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर

भारत के खिलाफ टेस्ट में एक पारी का सबसे छोटा स्कोर न्यूज़ीलैंड के नाम हो गया है। इसके पहले 2015 में साउथ अफ्रीका नागपूर में 79 रनों पर ऑलआउट हुआ था। वहीं 2021 में इंग्लैंड ने 81 और श्रीलंका ने 1990 में 82 रन बनाए थे। इसके अलावा भारत के विरुद्ध न्यूज़ीलैंड का ये चौथा सबसे छोटा स्कोर है। 2002 में कीवी टीम 94, 1981 में 100 और 1968 में ऑकलैंड 101 पर ढेर हुआ था।

भारत की पहली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम पहली पारी में 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाते हुए 150 रनों की पारी खेली। जबकि अक्षर पटेल ने पहला अर्धशतक जमाते हुए 52 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से 44 रन निकले।

भारत के सभी 10 विकेट बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने झटके। उन्होंने 47.5 ओवर में 119 रन खर्च कर 10 विकेट हासिल किए। वे एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो