IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, सहवाग-द्रविड़ को पछाड़ने का मौका

Yashasvi Jaiswal upcoming record in IND vs ENG 2025: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल की नजर सहवाग-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

Manoj Kumar

June 17, 2025

Yashasvi Jaiswal test record: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स में खेलना है। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम लिख सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल की नजर महारिकॉर्ड पर

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में 19 मैचों की 36 पारियों में 1798 रन बना लिए हैं। उनको 2000 रन पूरे करने के लिए 202 रनों की और जरूरत है। अब अगर जायसवाल तीन पारियों में 202 रन बना लेते हैं, तो वे 39 पारियों में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

फिलहाल द्रविड़-सहवाग के नाम पर है यह रिकॉर्ड

भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। दोनों दिग्गजों ने 40-40 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। अब अगर यशस्वी जायसवाल आने वाली तीन पारियों में 202 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह द्रविड़ और सहवाग को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

वहीं अगर दो हजार रन बनाने के लिए जायसवाल चार पारियां लेते हैं, तो वह सहवाग और द्रविड़ के साथ सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।