HomeIndia vs Englandमैच की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड...

मैच की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने 16 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय 150 रनों के विराट अंतर से जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 135 रनों का शतक ठोक दिया। लेकिन उनके साथ ओपनिंग करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए।

भले ही सैमसन 16 रन बनाकर ड्रेसिंग रूम जल्दी लौट गए। लेकिन इस इनिंग के दौरान उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे अब तक भारत के केवल दो खिलाड़ियों ने अपने नाम किया था।

- Advertisement -

मैच की पहली गेंद पर संजू सैमसन के नाम बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे। इधर इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मोर्चे पर लगाया। जैसे ही आर्चर ने पहली गेंद डाली संजू ने उसे बाउंड्री पार छक्के के लिए भेज दिया। इसी के साथ संजू सैमसन टी20I मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए।

उनसे पहले इस खास कारनामे को रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया था। सबसे पहले इस कमाल को रोहित शर्मा ने किया था। हिटमैन ने साल 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के लेग स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद की पहली ही बॉल पर छक्का उड़ाया था। इसके तीन साल बाद यानि 2024 में बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टी20I की पहली गेंद पर सिक्स मारने वाले दूसरे भारतीय बने थे। उन्होंने हरारे में जिम्बॉब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर राजा की गेंद पर छक्का लगाया था।

T20I की पहले गेंद पर छक्का जड़ने वाले भारतीय

रोहित शर्मा vs आदिल रशीद (इंग्लैंड), अहमदाबाद 2021

यशस्वी जायसवाल vs सिकदंर राजा (जिम्बॉब्वे), हरारे 2024

संजू सैमसन vs जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड, मुंबई 2025

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।