IND vs ENG: 13 छक्के जड़ अभिषेक शर्मा ने ठोका T20 शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड, रोहित-शुभमन को पछाड़ा

Manoj Kumar

February 3, 2025

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की आतिशबाजी बैटिंग के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 में 150 रन से हरा दिया। अभिषेक ने 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 54 गेंदों में 135 रन जड़े। उनकी इस शतकीय पारी के बूते भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम केवल 97 रन बनलर ऑलआउट हो गई। 135 रनों का शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा ने मैच में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े।

अभिषेक शर्मा तोड़े ये तीन बड़े रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा 135 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इसी के साथ वह एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम पर था, जिन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी। एक टी20I मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय-

  • अभिषेक शर्मा- 135 रन vs इंग्लैंड, मुंबई 2025
  • शुभमन गिल- 126* रन vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023
  • ऋतुराज गायकवाड़- 123* रन vs ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023

135 रनों की पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के जड़े। वह एक टी20I में सर्वाधिक सिक्स जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। एक टी20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक ने रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी खिलाड़ियों ने 10-10 छक्के में मारे थे। एक टी20I में सबसे ज्यादा छक्के भारत के लिए-

  • अभिषेक शर्मा- 13 vs इंग्लैंड, मुंबई 2025
  • रोहित शर्मा- 10 vs श्रीलंका, इंदौर 2017
  • संजू सैमसन- 10 vs साउथ अफ्रीका, डरबन 2024
  • तिलक वर्मा- 10 vs साउथ अफ्रीका, जोहांसबर्ग 2024

अभिषेक शर्मा ने केवल 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 10 छक्के लगाए। इसी के साथ अभिषेक फुल मेम्बर टीम के लिए सबसे तेज टी20I शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेम्बर टीम)

  • रोहित शर्मा- 35 गेंद, 2017 vs श्रीलंका
  • डेविड मिलर- 35 गेंद, 2017 vs बांग्लादेश
  • अभिषेक शर्मा- 37 गेंद, 2025 vs इंग्लैंड
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।