फिर बोला बल्ला! एक और शतक प्रिंस शुभमन गिल के नाम, ध्वस्त किए 3 महारिकॉर्ड

Shubman Gill Hundred: शुभमन गिल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अपना चौथा शतक जड़ दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है

Manoj Kumar

July 27, 2025

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से एक और शतक देखने को मिला है। मैनचेस्टर में जारी भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पांचवें दिन शुभमन ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया। गिल ने 228 गेंदों में 12 चौके की मदद से शतक पूरा किया। याद दिला दें कि 311 रनों से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई रन जोड़े दो विकेट गंवा दिए थे। तब टीम इंडिया की हार नजर आने लगी थी।

तब कप्तान गिल ने मैदान पर कदम रखा और केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 417 गेंदों में 188 रन जोड़कर भारत को संकट से बाहर ले आए। के एल राहुल शतक लगाने से 10 रन से चूक गए। लेकिन शुभमन गिल ने न केवल शतक पूरा किया बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

शुभमन गिल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों कप्तानों के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 शतक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान-

विराट कोहली- 4

शुभमन गिल- 4

मोहम्मद अजहरुद्दीन- 3

शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से नंबर वन कप्तान बन गए हैं। उन्होंने दोन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान-

डॉन ब्रैडमैन- 4 बनाम भारत, 1947

सुनील गावस्कर- 4 बनाम वेस्टइंडीज, 1978

शुभमन गिल- 4 बनाम इंग्लैंड, 2025

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 719 रन बना लिए हैं। इसके पहले इस रिकॉर्ड पर यशस्वी जायसवाल का कब्जा था, जिन्होंने साल 2024 में इंग्लिश टीम के विरुद्ध 9 पारियों में 712 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय-

शुभमन गिल- 719 रन, 2025

यशस्वी जायसवाल- 712 रन, 2024

विराट कोहली- 655 रन, 2016

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।