IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंगहम के एजबेस्टन स्टेडियम में 2 जुलाई से शुरू होने वाला है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 101 रनों का शतक लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal की निगाहें वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। हालांकि इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए यशस्वी जायसवाल को केवल एक पारी मिलेगी। चलिए जानते हैं, आखिर ये माजरा क्या है।
जायसवाल के पास आखिरी मौका
यशस्वी जायसवाल ने 20 टेस्ट की 38 पारियों में 1903 रन बना लिए हैं। उनको अपने टेस्ट करियर में 2000 रन पूरे करने के लिए 97 रन की जरूरत है। अगर जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बनाकर 2 हजार रन पूरे करते हैं, तो वह सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में दो हजार रनों तक पहुंचने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज है। दोनों दिग्गजों ने 40 पारियों में इस खास मुकाम को हासिल किया था। इसका मतलब अगर जायसवाल को सहवाग और द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ना है तो उनको 39 पारियों में 2000 रन बनाने होंगे। यानि उनके पास केवल एक पारी बची है।
बता दें कि विजय हज़ारे और गौतम गंभीर ने 43-43 पारियों में दो हजार रन पूरे किए थे। जबकि सुनील गावस्कर ने इसी काम को 44 इनिंग में पूरा किया था।
भारत के लिए सबसे तेज 2000 टेस्ट रन
स्थान | स्थान | पारी |
---|---|---|
1 | वीरेंद्र सहवाग | 40 |
1 | राहुल द्रविड़ | 40 |
3 | विजय हज़ारे | 43 |
3 | गौतम गंभीर | 43 |
5 | सुनील गावस्कर | 44 |