शुभमन गिल ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, 4 पारी में ठोका तीसरा शतक, बना डाले महारिकॉर्ड

Shubman Gill Hundred: इंग्लैंड के दौरे पर चार पारियों में कप्तान शुभमन गिल ने तीसरा शतक जड़ दिया है।

Manoj Kumar

July 5, 2025

Shubman Gill Test Century: इंग्लैंड में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। उनके बल्ले से दनादन रन निकल रहे हैं। बर्मिंघम में चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जमाने के बाद शुभमन ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 129 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। चायकाल तक वह 100 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

शुभमन गिल के बल्ले से 4 पारी में 3 शतक

अपको याद दिला दें कि दूसरी पारी में शतक (100) जड़ने के पहले शुभमन गिल ने पहली पारी में रिकॉर्डतोड़ 269 रनों का दोहरा शतक लगाया था। उनके टेस्ट करियर की ये पहली डबल सेंचुरी थी। गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 587 रनों का दमदार स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन का साथ यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रनों की पारी खेल कर दिया था। बता दें कि गिल ने टेस्ट कप्तानी की शुरुआत भी शतक के साथ की थी। तब लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन कूटे थे। इस प्रकार गिल ने इस दौरे पर चार पारियों में तीसरा शतक लगाया।

शुभमन गिल ने बनाए बड़े रिकॉर्ड्स

कप्तान के तौर पर शुभमन गिल एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बर्मिंघम टेस्ट की पहली में गिल ने 269 और इस मैच में 100 रनों का शतक लगाया। एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान-

सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, कोलकाता, 1978

विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2014

शुभमन गिल vs इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025

शुभमन गिल एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। गिल से पहले इस काम को सुनील गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध किया था। एक टेस्ट में शतक और दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय-

124, 220- सुनील गावस्कर vs WI, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1971

269, 100*- शुभमन गिल vs ENG, एजबेस्टन, 2025

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।