IND vs ENG: ऋषभ पंत ने शतक जड़ा रचा इतिहास, तोड़े धोनी के 2 बड़े रिकॉर्ड

Rishabh Pant Test Hundred: इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को दो मामलों में पीछे छोड़ दिया।

Manoj Kumar

June 22, 2025

Rishabh Pant Test Hundred: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे टीम इंडिया पहली पारी में 471 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक आया। गिल ने 227 बॉल में 19 चौके और एक छक्के की मदद से 147 रन बनाए। इसके बाद भारतीय पारी का तीसरा शतक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जड़ा।

पंत ने छक्के के साथ शतक पूरा किया। उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 178 गेंदों में 134 रन जड़े। पंत के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक है। इस शतक के दम पर ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के दो बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं।

ऋषभ पंत ने तोड़े एमएस धोनी के 2 बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में शतक जड़ते ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में छह शतक लगाए थे। इधर पंत के खाते में 44 टेस्ट की 76 पारियों में सात शतक हो गए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर

ऋषभ पंत- 7

एमएस धोनी- 6

ऋद्धिमान साहा- 3

फारूख इंजीनियर- 2

सय्यद किरमानी- 2

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर

134 रनों की पारी में पंत ने छह दमदार छक्के जड़े। छठवां छक्का जड़ते ही ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। 76 पारियों में विकेटकीपर पंत के 79 छक्के हो गए हैं। वहीं धोनी ने विकेटकीपर के तौर पर 144 पारियों में 78 छक्के जड़े थे।

ऋषभ पंत- 79

एमएस धोनी- 78

ऋद्धिमान साहा- 14

ध्रुव जुरेल- 7

केएस भरत- 6

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।