HomeICC Champions Trophy21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बना डाला...

21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बना डाला चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर

Highest score in Champions Trophy: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम किया।

Champions Trophy 5 highest score: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग के लिए बुलाए जाने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 351 रन जड़ दिए। आइए एक नजर डालते हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए गए 5 सबसे बड़े स्कोर पर।

इंग्लैंड ने धराशायी किया 21 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध लाहौर के मैदान पर 351/8 का स्कोर बनाते हुए इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले सबसे बड़ा टोटल न्यूजीलैंड के नाम पर था। जिन्होंने साल 2004 में यूएसए के खिलाफ द ओवल में 4 विकेट पर 347 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आज 21 साल बाद इंग्लैंड ने इस विश्व कीर्तिमान को तोड़ कर अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने बेन डकेट के धमाकेदार शतक के दम पर महाकाय टोटल को हासिल किया। डकेट ने 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 143 गेंदों में 165 रनों की पारी खेली।

- Advertisement -

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम पर है। पाकिस्तान ने 2017 द ओवल में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ 338/4 का स्कोर बनाया था। ये पाकिस्तान ने 180 रनों से जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़े स्कोर बनाने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। 2013 में भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ खेलते हुए 7 विकेट पर 331 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम मौजूद है, जिन्होंने 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट पर 323 रन जड़े थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़े 5 स्कोर

351/8- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 2025

347/4- न्यूजीलैंड vs यूएसए, द ओवल 2004

338/4- पाकिस्तान vs भारत, द ओवल 2017

331/7- भारत vs साउथ अफ्रीका, कार्डिफ 2013

323/8- इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2009

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।