शुभमन गिल ने रचा इतिहास, दोनों पारी में शतक जड़ तोड़े 3 महारिकॉर्ड

Shubman Gill Record List: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एक टेस्ट की दोनों पारी में शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

Manoj Kumar

July 6, 2025

Shubman Gill Record List: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो टेस्ट में उनके बल्ले से तीन शतक आ चुके हैं। बर्मिंघम में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कप्तान गिल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा भी कर दिखाया। ऐसा करते ही शुभमन गिल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी गई।

शुभमन गिल के बल्ले से निकले 3 बड़े रिकॉर्ड

शुभमन गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (भारत)-

  • शुभमन गिल- 430 रन (269, 161) vs इंग्लैंड, 2025
  • सुनील गावस्कर- 344 रन (124, 220) vs वेस्टइंडीज, 1971
  • वीवीएस लक्ष्मण- 340 रन (59, 181) vs ऑस्ट्रेलिया, 2001

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ WTC में सबसे ज्यादा शतक-

  • शुभमन गिल- 5 शतक
  • रोहित शर्मा- 4 शतक
  • ऋषभ पंत- 4 शतक
  • यशस्वी जायसवाल- 3 शतक
  • रवींद्र जडेजा- 2 शतक
  • केएल राहुल- 2 शतक

शुभमन गिल बतौर एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने इस कारनामे को किया था। एक टेस्ट की दोनों पारी में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान-

  • सुनील गावस्कर- 107 और 182* vs वेस्टइंडीज, कोलकाता, 1978
  • विराट कोहली- 115 और 141 vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2014
  • शुभमन गिल- 269 और 161 vs इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2025
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।