HomeIPLRCB Captain List in IPL: आईपीएल में आरसीबी के कप्तान की...

RCB Captain List in IPL: आईपीएल में आरसीबी के कप्तान की पूरी लिस्ट पर एक नजर

List of RCB Captains in IPL: आईपीएल के इतिहास में 7 खिलाड़ी आरसीबी के कप्तान रहे हैं। रजत पाटीदार RCB के आठवें कप्तान होंगे।

List of RCB Captains in IPL History: मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 31 वर्षीय दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। इसके पहले टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में थी। आइए आईपीएल के इतिहास में RCB के सभी कप्तान की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

RCB के आठवें IPL कप्तान होंगे रजत पाटीदार

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार को कप्तान चुने जाने के पहले तक आरसीबी का नेतृत्व 7 कप्तान कर चुके हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान सबसे लंबे समय तक विराट कोहली ने संभाली है। कोहली साल 2011 से 2023 तक इस फ्रैंजाइजी के कप्तान रहे हैं। हालांकि कोहली 2013 से आरसीबी के नियमित कप्तान बने थे। 2011 में उन्होंने तीन और 2012 में सात मैचों में कप्तानी की थी।

- Advertisement -

इसके बाद साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस ने 2022 से 2024 तक टीम की कप्तानी की। 2025 के लिए आरसीबी ने उनको बरकरार नहीं रखा है। आरसीबी के सबसे पहले कप्तान राहुल द्रविड़ थे। उन्होंने 2008 में आईपीएल के सबसे पहले सीजन में बेंगलुरू की कप्तानी की थी। इसके बाद साल 2009 के आईपीएल में केविन पीटरसन ने RCB की कप्तानी की। लेकिन पीटरसन के स्वदेश लौटने के कारण सीजन के बीच अनिल कुंबले को कप्तान नियुक्त किया गया। कुंबले 2009 और 2010 में टीम के कप्तान रहे।

साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कप्तान न्यूजीलैंड के डेनियल वेट्टोरी को चुना गया। वह 2012 में टूर्नामेंट के बीच तक कप्तान बने रहे। जिसके बाद विराट कोहली ने टीम की अगुवाई की। 2017 में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की गैरहाजिरी में शेन वॉटसन को आरसीबी की कप्तानी करने का मौका मिला। उन्होंने तीन मैचों में कप्तानी की।

IPL के इतिहास में RCB के कप्तानी की पूरी लिस्ट

  • रजत पाटीदार- 2025
  • विराट कोहली- 2011 से 2023
  • फाफ डुप्लेसिस- 2022 से 2024
  • शेन वॉटसन- 2017
  • डेनियल वेट्टोरी- 2011 से 2012
  • अनिल कुंबले- 2009 से 2010
  • केविन पीटरसन- 2009
  • राहुल द्रविड़- 2008
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।