IPL 2025 Captain List: आईपीएल 2025 के सभी 10 टीमों के कप्तान की लिस्ट

Manoj Kumar

March 15, 2025

ipl 2025 captain list

List of IPL 2025 Captain: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अपने कप्तान का ऐलान करते ही आईपीएल 2025 के लिए सभी दस टीमों के कप्तानों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। शुक्रवार को दिल्ली ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया। दिल्ली कैपिटल्स कप्तान की घोषणा करने वाली अंतिम टीम रही। आइए एक नजर डालते हैं, आईपीएल 2025 में सभी 10 कप्तान की लिस्ट पर।

IPL 2025 कप्तान की लिस्ट (IPL 2025 Captain List)

  • मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
  • राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
  • गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
  • पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
  • सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिन्स
  • चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- रजत पाटीदार
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
  • दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल

नए कप्तानों के साथ खेलेंगी ये टीमें

आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को कप्तान चुने जाने के पहले तक ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के थे। उन्होंने 2021 से 2024 तक चार साल टीम की कमान संभाली। वहीं पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को अपना नया कप्तान चुना। पिछले तीन सीजन में पंजाब की कमान शिखर धवन के हाथों में थी। फाफ डुप्लेसिस को रिलीज करने के बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार को अपना कैप्टन बनाया।

2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। जिसके बाद अब ऋषभ पंत लखनऊ का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इसके अलावा केकेआर ने कप्तानी अनुभवी अजिंक्य रहाणे को सौंपी है। बताते चलें कि 2024 में अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने ट्रॉफी जीती थी।

इन टीमों ने नहीं बदले कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ये वो पांच फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अपने कप्तान नहीं बदले हैं। चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़, मुंबई ने हार्दिक पांड्या, राजस्थान ने संजू सैमसन, हैदराबाद ने पैट कमिन्स और गुजरात ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बरकरार रखा है।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।