महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में देखें टीम

Manoj Kumar

August 27, 2024

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। 15 में से 14 खिलाड़ी इसी साल जुलाई में श्रीलंका में खेले गए एशिया कप का हिस्सा थी। विकेटकीपर खिलाड़ी उमा छेत्री की जगह यास्तिका भाटिया को चुना गया है। हालांकि पूरी तरफ से फिट रहने की शर्त पर यास्तिका को टीम में चुना गया है।

यही शर्त दाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटील के साथ भी रखी गई है। याद दिला दें कि एशिया कप के दौरान उनको बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी। पाटील के स्थान पर तनुजा कंवर को शामिल किया गया था। वे विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। इसके अलावा उमा छेत्री, तनुजा कंवर और सायमा ठाकुर को बतौर ट्रेवलिंग रिजर्व चुना गया है।

ये भी पढ़ें | Womens T20 World Cup 2024: ICC ने जारी किया नया शेड्यूल, दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, पूजा वस्त्रकर, आशा शोभना, श्रेयंका पाटील, अरुंधती रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव

4 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शारजाह में करेंगे। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई की मेजबानी में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी।

बता दें कि भारत की महिला टीम ने अब तक वर्ल्ड कप की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। 2020 में भारत फाइनल में पहुंचने में जरूर सफल रहा था। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के चलते भारतीय टीम का पहला विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।