Search
Close this search box.

इस साल जो रूट का धमाल, देखें 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी

2021 me test me sabse jyada run banane wale top 10 khiladi
2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी

साल 2021 में जो रूट का बल्ला खूब रन बरसा रहा है। यही कारण है कि वह 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की टॉप-10 लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रूट इतने आगे निकल गए हैं कि और कोई प्लेयर उनके आसपास भी नजर नहीं आता। इंग्लैंड के इस दिग्गज कप्तान को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना खूब रास आ रहा है।

जो रूट के नाम साल 2021 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन

जो रूट इस साल इस कदर फॉर्म में नजर आ रहे हैं कि उन्होंने भारत के विरुद्ध एक या दो नहीं बल्कि 4 शतक लगा दिए हैं। 3 शतक वे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में लगा चुके हैं। जबकि इसी साल फरवरी में उन्होंने चेन्नई में 218 रनों का दोहरा शतक लगाया था।

2021 में रूट 11 टेस्ट मैचों में करीब 70 की लाजवाब औसत से 1398 रन बना चुके हैं। जहां उन्होंने 6 शतक अपने नाम किए। श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेली गई 218 रन की पारी उनकी इस साल की सबसे बड़ी पारी है।

टेस्ट क्रिकेट 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सभी 10 खिलाड़ी की लिस्ट

जो रूट– 11 टेस्ट की 21 पारियों में 1398 रनों के साथ इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट इस साल सर्वाधिक रन बनाने वालों की टॉप-10 सूची में टॉप पर हैं।

रोहित शर्मा– भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा 2021 में 10 टेस्ट की 18 इनिंग में 709 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। इस दौरान उनको केवल एक शतक लगाने में सफलता मिली है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी वर्ष फरवरी में चेन्नई के मैदान पर 161 रन की शतकीय पारी खेली थी।

लाहिरु थिरिमाने– 2021 में श्रीलंकाई खिलाड़ी लाहिरु थिरिमाने ने लगभग 50 की औसत से 7 टेस्ट मैचों में 659 रन अपने नाम किए हैं। उनके शतकों की संख्या 2 और अर्धशतकों की संख्या की 4 रही है।

ऋषभ पंत– साल 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी में ऋषभ पंत चौथे नंबर पर शामिल हैं। 10 मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 646 रन बनाए हैं। जहां उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक आए हैं।

दीमुथ करुणारतने– दीमुथ करुणारतने श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस बर्ष सर्वाधिक टेस्ट रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने 5 मुकाबलों में 3 शतक की सहायता से 624 रन बटोरे हैं। उनके नाम पर 244 रनों की सर्वोच्च पारी दर्ज है।

क्रेग ब्रेथवेट– 8 टेस्ट की 16 पारियों में 556 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने लिस्ट में छठवां स्थान हासिल किया है।

काइल मेयर्स– क्रेग ब्रेथवेट के हमवतन खिलाड़ी काइल मेयर्स इस लिस्ट में सातवें पायदान पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2021 से 553 रन जोड़े। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 210 नाबाद रनों का यादगार दोहरा शतक ठोका था।

फवाद आलम– 7 टेस्ट मैचों में 513 रनों के साथ पाकिस्तान के खिलाड़ी फवाद आलम ने इस साल 3 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 513 रन बना लिए हैं।

मोमिनुल हक– बांग्लादेशी खिलाड़ी मोमिनुल हक साल 2021 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में नौवें पायदान पर हैं। वे 5 टेस्ट मुकाबलों में 489 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं।

अजहर अली– पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी अजहर अली 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दसवें नंबर पर आते हैं। अजहर अली ने 7 टेस्ट में 469 रन बनाए हैं।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो